रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में सघन सत्यापन अभियान के तहत समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, गेस्ट हाउस, किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का व्यापक सत्यापन कर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 व 83 के अंतर्गत चालान,कोर्ट चालान की सख्त कार्रवाई।जनपद में 490 व्यक्तियों का सत्यापन हुआ,83 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हुई। कोतवाली रुद्रपुर में 15 सत्यापन कर 01 चालान किया गया। कोतवाली जसपुर क्षेत्र में 40 सत्यापन कर 19 चालान किए गए।कोतवाली कुण्डा में 07 सत्यापन के दौरान 11 कोर्ट चालान किए गए।कोतवाली काशीपुर में 68 व्यक्तियों का सत्यापन कर 05 कोर्ट चालान किए गए।कोतवाली आईटीआई में 12 सत्यापन कर 07 चालान किए गए। कोतवाली बाजपुर में 78 सत्यापन कर 03 चालान किए गए। थाना केलाखेड़ा में 12 सत्यापन कर 01 चालान किया गया।कोतवाली गदरपुर में 16 सत्यापन कर 02 चालान किए गए।थाना दिनेशपुर में 25 सत्यापन कर 09 चालान (08 चालान व 01 कोर्ट चालान) किए गए।कोतवाली पंतनगर में 17 सत्यापन कर 04 चालान किए गए।थाना पुलभट्टा में 08 सत्यापन कर 01 कोर्ट चालान किया गया।कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में 12 सत्यापन कर 08 चालान किए गए।कोतवाली किच्छा में 20 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।कोतवाली सितारगंज में 23 सत्यापन कर 01 चालान किया गया। कोतवाली नानकमत्ता में 05 सत्यापन कर 01 चालान किया गया।कोतवाली खटीमा में सर्वाधिक 120 सत्यापन कर 09 चालान किए गए।कोतवाली झनकईया में 12 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जनपद वासियों से अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी अज्ञात व्यक्ति को किराये पर न रखें।