इटावा। जिले के बकेवर क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवती का शव यमुना नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान प्रिया उर्फ सुआ (22) के रूप में हुई है। वह 11 जून से अपने घर से लापता थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी।

बताया जा रहा है कि डिडौली मंदिर के सामने यमुना नदी में ग्रामीणों ने एक शव को बहते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई।

युवती का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *