X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा सभी नागरिकों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे संविधान ने हर मतदाता को बराबर शक्ति दी है और सही वोट हमारे देश को सही दिशा दिखा सकता है। श्री शाह ने कहा कि यह हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है कि हम अपनी वोटिंग सिस्टम की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई बाहरी कारक इसे दूषित न कर सके। उन्होंने कहा कि इस दिन हम अपने वोट की शक्ति का इस्तेमाल कर एक विकसित और शक्तिशाली भारत बनाने के संकल्प को फिर से दोहराएँ।