अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के धनौरा गांव में 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिरे चार वर्षीय बच्चे को करीब 21 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बुधवार तड़के बाहर निकाला गया। बोरवेल से बाहर निकालने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार 30 जून की सुबह बच्चा खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार प्रयास किए गए, लेकिन बच्चे को जीवित नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद प्रशासन ने बोरवेल को सील कर दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही खुले बोरवेलों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।