वाराणसी। धर्म नगरी वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल सिटी इन में एक भाई बहन ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। दोनों के शव होटल के कमरे से बरामद हुए, जिससे हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक भाई-बहन तेलंगाना के हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने सिगरा क्षेत्र स्थित सिटी इन होटल में कमरा लिया था। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों के शव बरामद हुए। कमरे की तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी और फोरेंसिक (थ्पमसक न्दपज) की टीम मौके पर पहुंच गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर किन कारणों से दोनों ने इतना खौफनाक कदम उठाया। परिजनों को सूचित करने के साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और आईडी प्रूफ की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *