Mass Image Compressor Compressed this image. https://sourceforge.net/projects/icompress/ with Quality:80

पीलीभीत: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व द्वारा ‘वन्यजीव बचाव एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण अभियान बाघ मित्रों के लिए आगामी 12 और 13 फरवरी को सेल्हा तथा चूका में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा, जिसके बाद टीएसए फाउंडेशन इंडिया के विशेषज्ञ पवन पारिक द्वारा सर्पदंश प्रशिक्षण एवं प्रबंधन और जयपुर के पक्षी विशेषज्ञ श्री उदय द्वारा पक्षी बचाव व पुनर्वास की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके उपरांत 13 फरवरी को प्रशिक्षण के अगले चरण के तहत डॉ. अरुणिमा सिंह और डॉ. योगेश सिंह द्वारा मगरमच्छ व स्तनधारी जीवों के बचाव एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएफओ मनीष सिंह के अनुसार, सेल्हा और चूका में बाघ मित्रों को प्रशिक्षित करने का मुख्य उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना और आपात स्थिति में वन्यजीवों को त्वरित व वैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *