रूद्रपुर। काशीपुर मार्ग पर सोमवार रात्रि दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रीन पार्क में काम कर बाइक से घर वापस लौट रहे तीन दोस्तों पर पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद दबंगों ने पीछे से टक्कर मारी और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी इस जानलेवा हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डिबडिबा निवासी विक्की सोमवार की रात अपने दो दोस्तों के साथ ग्रीन पार्क में अपना काम निपटाकर बाइक से घर वापस लौट रहा था जैसे ही उनकी बाईक राईस मिल के पास पहुंची वहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ दबंग युवकों ने अपनी बाइक से विक्की की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी बाईक अनियंत्रित होकर गिरने के बाद हमलावरों ने लाठी-डण्डों से तीनों पर हमला बोल दिया प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों का आरोप है कि हमलावरों का मुख्य निशाना विक्की ही था। लगभग आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गोलियों की आवाज और शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही विक्की के परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे नारायण अस्पताल में भर्ती कराया जहां अस्पताल के एमडी डा0प्रदीप अदलखा ने उसकी स्थिति चिन्ताजनक बताई है।

मीडिया के सामने परिजनों ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों ने पूर्व में भी विक्की पर हमला किया था उस समय भी मुख्यमंत्री पोर्टल,बिलासपुर थाना और रुद्रबिलास चौकी में लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से आरोपियों के हौसले बुलन्द हो गए पुलिस की इसी लापरवाही के कारण हमलावरों ने तीसरी बार विक्की को घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है,हमलावर तो उसे मरा जानकर चले गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *