​पीलीभीत। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत छतरी चौराहा निवासी एक युवक ने स्थानीय स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित आकाश राठौर के अनुसार, उनकी 6 वर्षीय बहन पायल राठौर, जो बल्लभनगर स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में आर.टी.ई. (RTE) कोटे के तहत शिक्षा प्राप्त कर रही है, को मंगलवार दोपहर बिना परिजनों की सहमति के स्कूल से अकेले घर भेज दिया गया। बच्ची जब अकेले घर पहुंची तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल वालों ने उसे छुट्टी के समय गेट से बाहर निकाल दिया था।
​शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वे इस मामले की शिकायत करने स्कूल पहुंचे, तो प्रधानाचार्य ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। आरोप है कि प्रबंधन ने आर.टी.ई. के छात्रों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें स्कूल से निकालने की बात कही और कानून का पाठ न पढ़ाने की चेतावनी दी। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि स्कूल प्रबंधन बिना एंट्री रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए बच्चों को छुट्टी के समय गेट से बाहर कर देता है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना रहता है। पीड़ित परिवार ने घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य होने की बात कहते हुए जिलाधिकारी से स्कूल के प्रधानाचार्य और संबंधित स्टाफ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *