पीलीभीत। विधानसभा बरखेड़ा के अंतर्गत बरखेड़ा मंडल की ‘मंडल प्रवासी बैठक’ का आयोजन ब्लॉक सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह उपस्थित रहे, जबकि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप द्वारा की गई और कुशल संचालन मंडल महामंत्री सूरज श्रीवास्तव ने संभाला।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मंडल को अधिक सशक्त बनाने के लिए धरातल पर सक्रिय होकर कार्य करें। मुख्य वक्ता विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के चुनाव परिणामों में मिली ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया। विधायक ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर उन्हें जीत की बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला मंत्री अमित कुशवाहा, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, संजीव गंगवार, मंडल महामंत्री चंद्रपाल दिवाकर, युगल वर्मा, उमा मिश्रा, अमित गुप्ता, टीका राम वर्मा, शेर सिंह राठौर और जगदीश प्रसाद सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।