सोनभद्र | सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरा गांव में आयोजित रामलीला के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम का पात्र निभा रहे कलाकार द्वारा चलाया गया तीर रावण बने कलाकार की आंख में जा लगा, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई।