सितारगंज। हसन-हुसैन ब्लड डोनेशन कैंप संस्था की ओर से मंगलवार को बिज्टी चौराहे स्थित जोया पैलेस में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 125 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर मोहित चोपड़ा भी उपस्थित रहे। शिविर में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
इस दौरान अतिथि दीपक कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने युवाओं से आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के लिए दिया गया रक्त जीवनदान साबित हो सकता है।
वहीं, शाही जामा मस्जिद के इमाम मुकीम रजा ने भी रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान इंसानियत की सच्ची सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
वहां नेकी फाउंडेशन के संस्थापक इस्तियाग अंसारी, हाजी इकबाल अहमद, सभासद मोहम्मद इस्माइल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, सतवंत सिंह बागी, गुरदेव सिंह, मलकीत सिंह, मनदीप सिंह चड्ढा, मोहम्मद आरिफ, सपना ओझा, करन जंग, गुड़िया अधिकारी, बसंती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।