सितारगंज/रूद्रपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने वन्यजीव अंगों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को दबोचा है।एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शक्तिफार्म क्षेत्र के अंतर्गत बराकोली रेंज, कल्याणपुर (सितारगंज) से करीब 7 किलो 820 ग्राम वजनी असली हाथी दांत बरामद किया है अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दुर्लभ हाथी दांत की कीमत लगभग 1-5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ को लंबे समय से सितारगंज और शक्तिफार्म के सीमावर्ती क्षेत्रें में वन्यजीव अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त की गोपनीय सूचना मिल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कुमाऊं यूनिट ने स्थानीय स्तर पर अपना नेटवर्क सक्रिय किया सोमवार देर रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दो तस्कर हाथी दांत की बड़ी खेप के साथ किसी पार्टी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया टीम ने संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास मौजूद बैग से एक विशालकाय हाथी दांत बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मृत्युंजय हालदार (32 वर्ष) पुत्र स्व0 मनोरंजन हालदार और माणिक मंडल (35 वर्ष) पुत्र स्व0सुधीर मंडल के रूप में हुई है दोनों आरोपी शक्तिफार्म क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबारसे जुड़े थे और इसे ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। हाथी दांत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल है जिसका व्यापार करना गैर-जमानती और गंभीर अपराध है। आरोपियों के विरुद्ध बराकोली रेंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने यह हाथी दांत कहाँ से प्राप्त किया है और इस गिरोह के तार किन-किन सफेदपोशों या बड़े शिकारियों से जुड़े हैं।एसटीएफ की इस सफलता से वन्यजीव तस्करों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अब उन खरीदारों की भी तलाश कर रही है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन अंगों की सप्लाई करते हैं। इस सफल ऑपरेशन में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही जिनकी सराहना एसएसपी एसटीएफ द्वारा की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

रुद्रपुर: एसटीएफ और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 फीट से लंबा और करीब 8 किलो वजनी हाथी दांत बरामद

रूद्रपुर। बरामद हाथी दांत की लम्बाई 3 फिट 3 इंच, गोलाई 13 इंच, वजन 7 किलो 820 ग्राम है।एसटीएफ टीम में निरीक्षक विकास चौधरी,उपनिरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल,महेन्द्र गिरी,किशोर कुमार,मनोज बवाडी,जितेन्द्र कुमार, कृष्णचंद्र शर्मा (टेक्निकल हैंड के अलावा वन विभाग बराकोली रेंज टीम में वन क्षेत्रा धिकारी कैलाश चंद्र गुणवंत,जगदीश चंद्र पंत बीट अधिकारी,ललित चंद्र जोशी बीट अधिकारी,सरजीत सिंह,बीट अधिकारी,फईम बीट अधिकारी,सुरेश वन आरक्षी शामिल रहे

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi