​पीलीभीत। उत्तराखंड की आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच साइबर अपराधियों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, सुकृति माधव मिश्र ने आधिकारिक जनहित सूचना जारी की है। एसपी ने श्रद्धालुओं को सचेत करते हुए कहा है कि हेलीकॉप्टर बुकिंग और अन्य सेवाओं के नाम पर फर्जी वेबसाइटों का जाल फैलाया जा रहा है, जिससे बचने के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही प्रयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षित हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in है। किसी भी अन्य निजी या संदिग्ध पोर्टल पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
​पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सहायता के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +91-8394833833 जारी किया गया है, जिस पर “Yatra” लिखकर संदेश भेजने से आवश्यक और सत्यापित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एसपी मिश्र ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अज्ञात स्रोतों से प्राप्त किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और बुकिंग प्रक्रिया पूरी करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर कर लें। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनके साथ साइबर ठगी का कोई प्रयास होता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” के संदेश के साथ पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *