सितारगंज। क्षेत्र के सिसौना गांव में एक नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों के अनुसार नाले के पास मौजूद कुछ लोगों ने अचानक मगरमच्छ को देखा, जिसके बाद इसकी खबर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई है।

मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जल्द रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और आबादी वाले क्षेत्र से हटाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi