सितारगंज। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय हज समिति ने हज आवेदन की अंतिम तिथि को 20 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 कर दिया है।
उत्तराखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि हज आवेदन के लिए कम समय मिलने और पासपोर्ट कार्यालयों में तकनीकी कारणों से पासपोर्ट जारी होने में हो रही देरी के चलते केंद्रीय हज समिति, मुंबई से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए केंद्रीय हज समिति ने हज आवेदन की अंतिम तिथि को 20 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 कर दिया है।
उन्होंने बताया कि हज यात्रा पर जाने के इच्छुक आवेदक 24 जुलाई 2026 तक केंद्रीय हज समिति की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in](http://www.hajcommittee.gov.in अथवा हज सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।