शक्तिफार्म। सनातन धर्म मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री रामलीला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामलीला आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निवर्तमान कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दीपक कालड़ा को अध्यक्ष और आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली मुख्य जिम्मेदारियां:

  • अध्यक्ष: दीपक कालड़ा
  • कोषाध्यक्ष: आशीष अग्रवाल
  • उपाध्यक्ष: विक्रम भंडारी, राहुल कन्नौजिया, मनोज खान और डीएन चौधरी
  • सचिव: शिवम रस्तोगी
  • उप सचिव: हर्षवर्धन सिंह
  • उप कोषाध्यक्ष: पवन यादव
  • मंच संचालक: मयंक अग्रवाल
  • निदेशक (डायरेक्टर): संजय अग्रवाल, देवेंद्र मल्होत्रा, राज डालमिया और प्रिंस अरोड़ा
  • संरक्षक: कार्तिक राय, अजय जायसवाल, जयंत मंडल, रमन जयसवाल, रविंद्र अग्रवाल, सुमित मंडल, सन्नी मित्तल, शुभम गर्ग और राघव सिंह

बैठक की शुरुआत निवर्तमान कमेटी को भंग करने के प्रस्ताव से हुई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। विक्रम भंडारी, राहुल कन्नौजिया, मनोज खान और डीएन चौधरी को उपाध्यक्ष, शिवम रस्तोगी को सचिव, हर्षवर्धन सिंह को उप सचिव तथा पवन यादव को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, मयंक अग्रवाल को मंच संचालक बनाया गया। संजय अग्रवाल, देवेंद्र मल्होत्रा, राज डालमिया और प्रिंस अरोड़ा को निदेशक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, कार्तिक राय, अजय जायसवाल, जयंत मंडल, रविंद्र अग्रवाल, सुमित मंडल, रमन जयसवाल तथा शुभम गर्ग, सन्नी मित्तल, राघव सिंह को संरक्षक बनाया गया।

भव्य रामलीला आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

शक्तिफार्म। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई। अध्यक्ष दीपक कालड़ा ने रामलीला के मंचन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सभी सदस्यों का आभार जताया और रामलीला के सफल आयोजन के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।
इधर, चेयरमैन सुमित मंडल ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को मर्यादा, सत्य और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

वहां गौरव कालड़ा, ओम प्रकाश सक्सेना, ईश्वर लाल, रमेश राय, राजेंद्र सिंह, राम विश्वास, नितिन गुप्ता, पाचू सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi