रुद्रपुर। लालपुर में युवक विक्रांत की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद जब विक्रांत का शव मुख्य बाजार हरि मंदिर गली स्थित उसके आवास पहुंचा तो बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए।

इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी मृतक के आवास पहुंचे। उन्होंने विक्रांत की माता कंचन और अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस घटना को बेहद दुखद और अमानवीय बताया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi