रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के तहत महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या-23 में जोगेन्द्र किराना स्टोर से प्रेमपाल टेलर्स के घर तक लगभग 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा और वार्ड पार्षद अंजलि कोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने पर उनका आभार व्यक्त किया।

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर पार्षद पूनम कोली, चन्द्रसेन चन्दा, राजू कोली, राज कोली, रामसेवक, नरेश चन्द शर्मा (पंडित जी), भूरी कोली, नेमवती कोली, लौंग श्री कोली, माया देवी, पातीराम कोली, धर्मवीर कोली, राहुल कोली, रिंकू कोली एवं गौतम कोली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi