सितारगंज। 57 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट विलेज सिसैया में 15 दिवसीय व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


सहायक कमांडेंट दिनेश यादव ने ग्राम प्रधान शीतल पासवान के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती इलाकों में रहने वाली महिलाओं को सिलाई का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य न सिर्फ महिलाओं को सिलाई सीखाना है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाना है। उन्होंने कहा कि इस सिलाई प्रशिक्षण को पूरा करने वाली प्रत्येक महिला को सिलाई टूल किट के साथ सिलाई प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जो भविष्य में उनकी रोजगार पाने में मदद करेगा।


ग्राम प्रधान शीतल पासवान ने बताया कि इस सिलाई प्रशिक्षण में 20 महिला लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। यह सिलाई प्रशिक्षण महिला जनजाति सेवा समिति, खटीमा द्वारा दिया जाएगा। वहां बीडीसी अर्जुन, रेनू, महिला जनजाति समिति की सदस्य गंगा राणा, सुरेश सिंह मौर्य व प्रशिक्षक प्रीति राणा उपनिरिक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक विकास कुमार, सहायक उप निरिक्षक सुंदर सिंह, सानिया देसाई सहित अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *