रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक बुकी को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से लग्जरी कार, लैपटॉप, पांच महंगे मोबाइल फोन और 92 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प थाने के उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिडकुल आनन्दपुर रोड स्थित धर्मकांटे के आगे एक व्यक्ति कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहा है सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सफेद रंग की होण्डा सिटी कार संख्या डीएल10 सीएल7743 में बैठे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रंजीत सिंह सैनी पुत्र वीर सिंह सैनी निवासी साद नगर,पालम कॉलोनी दिल्ली बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के पास चालू हालत में एचपी कम्पनी का लैपटॉप मिला।लैपटॉप में “आई असिस्टेन्ट” नाम का सट्टा सॉफ्टवेयर खुला हुआ था जिसमें आईपीएल मैचों से जुड़ी एक्सेल शीट,ग्राहकों के नाम,टीमों के कोड,रन और हार-जीत का पूरा हिसाब दर्ज था। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए जिनमें सट्टेबाजी से संबंधित वॉइस रिकॉर्डिंग और पेटीएम लेन-देन के स्क्रीनशॉट मिले।कार की सीट के नीचे रखे नीले बैग से पुलिस ने एक कैलकुलेटर,लैपटॉप चार्जर और 92 हजार रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सुनसान स्थानों पर कार खड़ी कर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाता थोे बरामद रकम उसी की कमाई है। कार के दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैम्प में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संयुक्त पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र ,अ०उ०नि० सन्तोष रोडियाल, का० दिनेश ध्यानी, का० देवेन्द्र सिंह व कां0 राजेन्द्र कुमार कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, का० दिनेश चन्द्र, का० ललित कुमार एसओजी रुद्रपुर शामिल रहे। 

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *