सारण। बिहार के सारण जिले में एक दर्दनाक रेल हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर मांझी स्टेशन के समीप यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, गुड़दाहा कला गांव निवासी जापानी महतो रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।