रुद्रपुर। स्विमिंग पूल में दोस्तों संग नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी।दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक स्विमिंग पूल(ब्लू हार्ट वाटर पार्क) में नहाने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।मृतक की पहचान कपिल पुत्र देवी शरण के रूप में हुई है वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित पोस्ट एग्रीकल्चर स्कूल क्षेत्र के निवासी थे वर्तमान में वह ग्राम धर्मपुर में रहकर एक फाइबर कंपनी में कार्यरत थे।परिवार में वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि घटना रात करीब 8.30 बजे की है कपिल अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी घटना के समय मौजूद युवकों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही स्विमिंग पूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि घटना के समय की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।