रूद्रपुर। विश्व बंधुत्व रक्तदान शिविर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 19वें पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष में पूरे भारत और नेपाल में 21 अगस्त से 25 अगस्त तक चल रहे विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज शक्ति विहार कॉलोनी, रूद्रपुर के द्वारा जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यमंत्री रामपाल सिंह एवं मुख्य अध्यक्ष डाल चंद जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी सरोज दीदी ने सभी को आदरणीय प्रकाशमणि दादी जी के द्वारा की गई विश्व बंधुत्व सेवा के बारे में बताते हुए सबके समक्ष अपने भाव व्यक्त किए। सभी आयु वर्ग के भाई बहनों ने इस मानव सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान महादान कर पुण्य का कार्य किया।इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी सरोज दीदी,डा0अमित पंत,हरीश अरोरा,पार्षद राजेश जग्गा,हरविन्दर सिंह चुग,अल्का अरोरा,राकेश गुप्ता,राजेश ग्रोवर, शिखर पपनेजा,उमेन्द्र सिंह,विशम्बर नाथ व ब्रह्माकुमार भाई बहन उपस्थित रहे।