रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच एक व्यक्ति पैदल ही काशीपुर हाईवे से गुजर रहा था।इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीर गम्भीर रूप से घायल अवस्था में घटनास्थल पर गिर गया और कोहरे के कारण सडक से गुजर रहे अनेक वाहन उसके शरीर के उपर से गुजरते रहे जिसके चलते उसका सिर कट कर अलग हो गया और शरीर के अंग जहां तहां बिखर गये। सड़क पर शव की हालत देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई किसी राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई चन्दन बिष्ट और एएसआई नवीन जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा हाथों में दस्ताने पहनकर बिखरे हुण् शरी के अंगों को एकत्रकर तिरपाल में एकत्र करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।एसएसआई केसी आर्या ने बताया मृतक का शव अत्यधिक क्षत-विक्षत है उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *