रूद्रपुर।उत्तराखण्ड स्पेशल टॉस्क फोर्स ने बड़ी कार्यवाही करते हुये पार्षद प्रकाश धामी के सनसनीखेज हत्याकाण्ड के ₹25,000 का मध्य प्रदेश का अन्तरराज्यीय ईनामी शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर दिखाया!यह लम्बे समय से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया है कि दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को उत्तराखण्ड के रुद्रपुर क्षेत्र के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे एक आई-10 कार में सवार बदमाश भदईपुरा पहुंचे थे एक युवक ने पार्षद धामी को घर से बाहर बुलाया और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान कार में सवार अन्य बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी हमलावरों की गोलियां धामी के सिर, गले और सीने में लगीं। गंभीर रूप से घायल पार्षद ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी,हत्या के पीछे की वजह में पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह हत्या राजनीतिक रंजिश एवं क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। हत्या को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को लगभग ₹4 लाख की सुपारी दी गई थी, इस प्रकरण में पुलिस द्वारा 07 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस अब तक 07 में से 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि रिंकू शर्मा उर्फ पंडित घटना के बाद से ही फरार था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने गिरफ्तारी के सम्बन्ध में बताया पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड उत्तराखण्ड के चर्चित जघन्य अपराधों में से एक था जिसमें शामिल आरोपी पिछले लम्बे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। इस फरार ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस,मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं तथा भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था पिछले करीब एक माह से एसटीएफ की टीम इस आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी। कप्तान ने बताया आज प्रातः 

तड़के विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई उक्त इनामी शूटर रुद्रपुर क्षेत्र में मौजूद है,जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन घेराबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया,सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने इनामी आरोपी रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2020 में हुए पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में यह आरोपी एक पेशेवर शूटर के रूप में शामिल था जिसे साजिश के तहत सुपारी देकर हत्या में शामिल किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध म0प्र0,उ0प्र0,उत्तराखण्ड में हत्या, हत्या का प्रयास,लूट,डकैती,रंगदारी-वसूली व गैंगस्टर के करीब 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू शर्मा उर्फ पंडित पुत्र मुकेश शर्मा निवासी जग्गा का पुरा थाना डिमनी जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) उम्र 32 वर्ष के विरूद्व लिखापढी करने के बाद उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उत्तराखण्ड एसटीएफ के कुमांयू निरीक्षक एम.पी.सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, हे0का0 गोविन्द बिष्ट, हे0का0 सुरेन्द्र कनवाल, हे0का0दु र्गा सिंह पापडा, का0 गुरवन्त सिंह व का0 मोहित वर्मा, कोतवाली रुद्रपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, रम्पुरा चौकी प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट, का0अमित कुमार एंव का0 रघुनाथ सिंह शामिल रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi