रुद्रपुर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर, गल्ला मंडी में मंदिर समिति द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मीठे शरबत की छबील का आयोजन किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं, निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाले भक्तों तथा राहगीरों को शीतल एवं मीठा शरबत वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा का लाभ लिया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें गगन वाधवा, भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल, गुलशन नारंग, सर्वेश मौर्य, शिवांश अग्रवाल, युवांस चावला, रोहित कश्यप, अशोक राजपूत, सूरज सचदेवा, संजय गर्ग, पंडित सुरेंद्र पाल शर्मा, देशराज तागरा, पवन अग्रवाल, दीपक खुराना, पारस और विजय गुप्ता सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से किए गए इस आयोजन की सराहना की और इसे सामाजिक एकता व मानवीय संवेदना का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi