रूद्रपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य निरुपम चकमा ने गुरूवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में अनुसूचित जनजाति के हित में हो रहे विकास कार्याे की गहन समीक्षा बैठक की।  उन्होने कहा कि अनुसूचित जनजाति के परिवारों को शतप्रतिशत योजनाओं से आछादित करें ताकि जनजाति परिवारों को जीवन स्तर बेहतर हो सकें व मुख्य धारा से जुड़ सकें।
      श्री चकमा ने जनजाति क्षेत्रों में पीएम जनमन, स्वनिधि, धरती आभा, पेंशन, शादि अनुदान, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, जेजेएम, जनऔषधी, पीएम आवास, अटल आवास, शिक्षा, छात्रावास, छात्रवृत्ति, वन अधिकार अधिनियम आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने कहा जनजाति के लोगों की भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के प्रकरण संज्ञान में आये है। इसके लिए जिला स्तरीय रिव्यू कमेटी द्वारा समीक्षा करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी योजनाओं में ऋण देने के लिए बैंकों द्वारा आना-कानी की जा रही है। इसकी भी समीक्षा करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित करते हुए बैंकिंग सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाये।


        श्री चकमा ने जनजाति क्षेत्रों में सभी विभागीय अधिकारी समन्वय बनाते हुए सरकार की सभी योजनाओं से आछादित करते हुए सम्पूर्णता मोड़ पर कार्य करें ताकि उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकें। उन्होने जनजातिय क्षेत्रों में किये जा रहे योजना कार्यो की धरातलीय रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर आयोग को भेजने के निर्देश दिये।
       जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में कराये जा विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी आयोग के निर्देशों का गम्भीरता से लेते हुए कार्यो को धरातल पर उतारे तथा आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सूचना त्वरित दें।
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उप सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग कुशल देव वर्मा, वरिष्ठ अन्वेषक आकाश त्रिपाठी, सार्थक बडोनी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला सेवा योजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, अग्रणी बैंक अधिकारी शिखा नौटियाल, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्प संख्ययक कल्याण अधिकारी नन्दनी तोमर अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, लोनिवि गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *