लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी अशफाक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, अशफाक मुरादाबाद पुलिस का वांछित अपराधी था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया था।
गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ ने दिल्ली में दबिश देकर अशफाक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क व अन्य मामलों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस गिरफ्तारी को यूपी एसटीएफ की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि अशफाक काफी समय से कानून की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।