रूद्रपुर। मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य कराटे प्रतियोगिता देहरादून में जिला ऊधमसिंहनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 4 रजत तथा 11 कांस्य पदक अर्जित कर कुल 23 पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है।लक्ष्मण सिंह जिला सचिव एवं कराटे कोच खेल विभाग ऊधमसिंहनगर ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के कराटे खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है अण्डर 14 आयुवर्ग के 40 किग्रा में हेम पुनेठा,़40 किग्रा में अरनव चन्द अण्डर 19 आयु वर्ग वर्ष 55 किग्रा यश राणा, 61 किग्रा में अनुज गंगवार, 68 किग्रा में पार्थ बिष्ट, ़76 किग्रा में युवराज बोरा अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग बालिका के 40 किग्रा में सृष्टि राणा अण्डर 19 आयु वर्ग बालिका के 44 किग्रा में खुशी द्वारा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किए तथा अण्डर 19 आयु वर्ग के 50 किग्रा में पीयूष पुनेठा,अण्डर 14 आयुवर्ग बालिका 11 वर्ष कांता में मनस्विता वर्मा,अण्डर 19 आयु वर्ग 53 किग्रा में अंशिका धामी तथा 59 किग्रा में रितिका जोशी ने रजत पदक अर्जित किए,अण्डर 14 आयुवर्ग बालक वर्ग के 45 किग्रा में प्रद्युम्न, ़45 किग्रा में आदित्य यादव, अण्डर 19 आयु वर्ग के 76 किग्रा में अमान रजा, अण्डर 14 आयुवर्ग बालिका के ़40 किग्रा में लक्षिता तिवारी, ़45 किग्रा में आकांक्षा मुरारी 12 वर्ष कांता में हिमानी खोलिया 50 किग्रा में अमिशी बंसल 13 वर्ष कांता में साक्षी भंडारी तथा अंडर 19 आयु वर्ग कांता में शीतल अधिकारी तथा अंडर 14 आयुवर्ग के 11 वर्ष काता में वंश उप्रेती 12 वर्ष कांता में कल्पित थ्वाल 13 वर्ष कांता में मयंक मेहर ने कांस्य पदक अर्जित किए हैं ! सभी खिलाड़ियों के पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित करने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, घनिष्ठ मिश्रा, राजा, सिमरनजीत कौर ,ेनैन्सी, निखिल कोहली आदि लोगों ने सभी विजेताओं तथा कोच लक्ष्मण सिंह को बधाई दी तथा उज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi