​पीलीभीत। केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम बारह वर्ष संपन्न होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ देश के महान विचारकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि संगठन के उच्च स्तरीय निर्देशों के अनुपालन में आगामी 5 जून से 21 जून 2026 तक पूरे जनपद में इस विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और जनहित के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद अभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव को जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर, आयुष मिश्रा एवं जिला मंत्री नागेंद्र प्रताप को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके जिला संयोजक जिला महामंत्री महादेव गाईन होंगे। इसके अतिरिक्त विशेष जनसंपर्क अभियान हेतु जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, स्वच्छता अभियान हेतु जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, प्रगति पथ यात्रा हेतु जिला मंत्री विकास वाल्मीकि, मीडिया संवाद हेतु जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार तथा जन कल्याण शिविर के आयोजन हेतु जिला उपाध्यक्ष नमन प्रताप राजपूत को संयोजक मनोनीत किया गया है।


​उन्होंने आगे बताया कि ‘विकसित भारत संकल्प प्रबुद्धजन सम्मेलन’ के लिए जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह को संयोजक तथा जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल, पंकज तिवारी, रेनू राज और सृष्टि गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाने के निमित्त जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, प्राकृतिक खेती कार्यशाला के लिए जिला मंत्री अमित कुशवाहा तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के लिए जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
​इस महत्वपूर्ण जिला बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। इसमें मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष अतिंदर पाल सिंह, मनोज गुप्ता, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पाण्डेय, जिला कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, जिला आईटी सह संयोजक पंकज प्रजापति, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विजय सरकार, जिला सह कार्यालय मंत्री राम चरन लाल राठौर उपस्थित रहे। इनके साथ ही विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष हर्ष प्रधान, इंद्रेश सिंह चौहान, सुमित सागर, भरत राम राजपूत, प्रमोद कश्यप, संजीव त्रिवेदी, संजीव मौर्य, प्यारे लाल कश्यप, महेश राजपूत, महेंद्र पाल राजपूत, विजय सिंह, कपिल सिंह, बृजेश शुक्ला, हजारी लाल वर्मा, मनोज वर्मा, भगवती सिंह, सुमित गंगवार, उमाकांत मिश्रा और अनीता कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *