इटावा। में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को कथित रूप से धमकी देने के मामले में कर्मचारियों का आक्रोश सामने आया है। आरोप है कि मामले में नामजद भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों ने ब्लॉक परिसर में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी और ग्राम विकास अधिकारी के बीच गाली-गलौज तथा धमकी भरी बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें नाराजगी है।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह मामला इटावा जिले के थाना चकरनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल ऑडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *