पीलीभीत। जनपद बदायूं में आयोजित अंतरजनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी/क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में पीलीभीत पुलिस की टीम ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला पुलिस का नाम रोशन किया है। इस खेल प्रतियोगिता में पीलीभीत पुलिस टीम ने कड़े मुकाबले के बीच कबड्डी और जिम्नास्टिक स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके साथ ही टीम ने खो-खो प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
पीलीभीत पुलिस टीम के खिलाड़ियों की इस शानदार और गौरवमयी उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री सुकीर्ति माधव ने पुलिस कार्यालय में विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। एसपी ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने टीम के अनुशासन, कड़े समर्पण और सच्ची खेल भावना की जमकर सराहना की और खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेल के मैदान पर इसी प्रकार जिले का मान बढ़ाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।