पीलीभीत। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाने वाले बीसलपुर निवासी गौरव गंगवार को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने सम्मानित किया। गौरव ने इस कठिन परीक्षा में 63वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बीसलपुर की छेदा लाल कॉलोनी स्थित उनके निवास पर महासभा के पदाधिकारियों ने पहुँचकर हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया।
​इस सम्मान समारोह के दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष पी.एल. गंगवार, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर नरेंद्र गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद गंगवार और मंडल अध्यक्ष (प्रधानाचार्य) कालीचरण गंगवार ने गौरव गंगवार को फूल-मालाएं पहनाईं और उन्हें दुशाला व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने गौरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
​इस अवसर पर महासभा के जिला महामंत्री डॉ. दीपक गंगवार, पूर्व महामंत्री डॉ. नरेश गंगवार, डॉ. नीलेश कटियार और लालाराम सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि गौरव ने विपरीत परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत और संकल्प के बल पर जो मुकाम हासिल किया है, वह सराहनीय है। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और निरंतर किए गए कठिन परिश्रम को दिया। सभा में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया और गौरव को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *