पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत ध्वजारोहण और मिष्ठान वितरण के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और महापुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता और जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी की विकास यात्रा और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।


​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ काम करने वाली एक विचारधारा है। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत को दोहराते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य है। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गौरवशाली दौर बताया। वहीं, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत ने भाजपा के दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने पर गर्व व्यक्त किया, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्षपूर्ण दिनों को याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र व्यक्ति पूजा नहीं, बल्कि मां भारती की सेवा और ‘भारत माता की जय’ है।


​जिला कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ एक भव्य रोड शो निकाला गया। इस रोड शो के दौरान समूचा नगर भगवामय नजर आया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर वासियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम जनपद के सभी मंडलों और बूथों पर भी आयोजित किए गए हैं।
​इस अवसर पर जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, महादेव गायन, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, नमन राजपूत, लेखराज भारती, अतिंदर पाल सिंह, मान सिंह राठौर, आयुष मिश्रा, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, रेनू राज, अमित कुशवाहा, ऋचा सिंह पटेल, सृष्टि गुप्ता, विकास वाल्मीकि, नागेंद्र प्रताप, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, अभिमन्यु गंगवार, पंकज तिवारी साकेत सक्सेना जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पाण्डेय, महेश वर्मा, अभिषेक सिंह गोल्डी, भीम सिंह चौहान, शांति स्वरूप सोनकर, चेतन शर्मा, गीता मिश्रा, धर्मेंद्र लोधी, दिनेश पटेल, अमित अग्रवाल, सुषमा देवी, अक्लीम मालिक, विजय सरकार, रामौतार गंगवार, विवेक शुक्ला और हरिओम शर्मा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *