​पीलीभीत। थाना बिलसंडा पुलिस ने नरेंद्र कुमार की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम आजमपुर बरखेड़ा में बीते 26 अगस्त 2026 को रामलीला मेले की अनुमति को लेकर नरेंद्र कुमार और हरीश कुमार पक्ष के बीच विवाद व मारपीट हुई थी। घटना से आहत होकर नरेंद्र कुमार ने 31 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिनकी बरेली में इलाज के दौरान 2 सितंबर को मौत हो गई।
​मृतक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने हरीश कुमार, रितिक उर्फ विवेक और राम औतार के खिलाफ संबंधित धाराओं (मु0अ0सं0 203/2026 धारा 333/108/115(2)/352 बीएनएस) में मामला दर्ज किया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 4 सितंबर 2026 को नामजद तीनों अभियुक्तों—राम औतार, हरीश कुमार और रितिक उर्फ विवेक (निवासीगण ग्राम आजमपुर बरखेड़ा)—को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi