बरेली। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और मोबाइल लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपियों की पहचान करन और ओमकार के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान करन के पैर में गोली लगी, जबकि ओमकार भी घायल हो गया। दोनों पर क्षेत्र में लगातार मोबाइल लूट और फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद बहेड़ी थाना पुलिस ने देवीपुरा बाजार के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *