-21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, अधिकारियों व ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ

सितारगंज। खंड विकास कार्यालय, सितारगंज में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 178 ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और सेवाओं का लाभ उठाया। इसके अलावा अधिकारियों ने 21 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
शनिवार को खंड विकास सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ अतिथि ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रेशम सिंह, ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी, मुन्नालाल, आनंद मोहन जोशी, गुरविंदर कौर तथा बीडीओ सीआर आर्य ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, जल संस्थान, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, बाल विकास, कृषि, मत्स्य, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
वहीं, अधिकारियों ने ग्रामीणों को पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, एनआरएलएम एवं रीप परियोजना के तहत ग्रामीण उद्यमिता, स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
सात क्लस्टरों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लगाए हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों के स्टॉल शिविर में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना।


महिलाओं ने मूंज और बाँस से बने उत्पाद, हस्तशिल्प सामग्री, कपड़े के बैग, सजावटी वस्तुएं तथा अन्य स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित और विक्रय के लिए रखें। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और अधिकारियों ने महिलाओं के कौशल और आत्मनिर्भरता की सराहना की। वहीं, कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
वहां एबीडीओ केएन शर्मा, एडीओ (पंचायत) केसी बहुगुणा, एडीओ (समाज कल्याण) नगमा परवीन, रेशमा, सविता सैनी, संजीव नाथ गोस्वामी, मोहम्मद जाकिर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi