पीलीभीत। ​उपाधि महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के डीन एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् विनय कुमार गर्ग के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भव्य और भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने विनय कुमार गर्ग के समर्पण और नेतृत्व को संस्थान के लिए मार्गदर्शक बताया। सचिव एडवोकेट मुरली मनोहर अग्रवाल और संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार अग्रवाल ने उन्हें एक आदर्श प्रशासक और अनुशासन व पारदर्शिता का प्रतीक कहा। इस अवसर पर नरेश गोयल, संजीव कुमार अग्रवाल और प्रकाश वीर ने उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, दूरदर्शिता और शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए गए ऊँचे मानकों की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार और वरिष्ठ प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण ने उनके मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग द्वारा की गई प्रगति को रेखांकित किया।
​समारोह में पूर्व प्राचार्य एस. के. शर्मा और प्रोफेसर विनय गुप्ता ने उनके योगदान को महाविद्यालय के इतिहास के लिए अमूल्य बताया। इसके साथ ही राकेश अग्रवाल, रमेश राजा, लेखाकार अनिल गोयल, प्रोफ़ेसर मदन वर्मा, अनुपम पांडे, राखी मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, दिवाकर सिंह, दुर्गेशधर द्विवेदी, कौशल कुमार, विशाल सक्सेना, शैफाली सक्सेना और के. पी. सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व करार दिया। विनय कुमार गर्ग के पुत्रों, सी.ए. चन्द्रज गर्ग एवं इंजीनियर हेमांग गर्ग ने अपने पिता के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। अपने भावुक संबोधन में विनय कुमार गर्ग ने महाविद्यालय को अपना परिवार बताते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समाज सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही।


​प्रोफेसर प्रणव शर्मा द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के अंत में अमित कुमार ने आभार प्रदर्शन किया। विदाई के इस क्षण को अविस्मरणीय बनाते हुए महाविद्यालय एवं वाणिज्य विभाग द्वारा विनय कुमार गर्ग को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर उमा मालिक, रचना गर्ग, हेमा, राजेश कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद पाण्डेय, शिवकुमार रघुवंशी, ज्ञान शर्मा, अवनीश सक्सेना, दिनेश मिश्रा, शिव कुमार, रेखा, दीपा, सुरेश मौर्य, तस्लीम, कुंदन लाल, प्रदीप शर्मा, बाल मुकंद, निर्वान सिंह, आनंद गुप्ता और जय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *