​पीलीभीत। शहर के ऐतिहासिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नकटादाना चौराहा के कायाकल्प का सपना अब साकार हो गया है। जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने एक भव्य समारोह के बीच नवनिर्मित पार्क और तालाब सौंदर्यीकरण परियोजना का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा कराए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को एक स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण भी प्रदान करते हैं।


​पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड, तिब्बत और चीन को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित यह चौराहा लंबे समय से उपेक्षित था। यहाँ स्थित तालाब कभी गंदगी और बदबू का केंद्र बन गया था, लेकिन अब नगर पालिका के प्रयासों से यह स्थान एक सुंदर पार्क और आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित हो गया है। पार्क में लगे आकर्षक फव्वारे, सेल्फी प्वाइंट, बैठने के लिए आरामदायक बेंचें और तालाब के मध्य स्थापित लाइट टावर इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी अन्य प्रमुख स्थलों को इसी प्रकार विकसित किया जाएगा।


​लोकार्पण कार्यक्रम का सफल संचालन सभासद साकेत सक्सेना द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा नेता गुरभाग सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, मंगली प्रसाद वर्मा, मनोज गुप्ता, आयुष मिश्रा, डॉ. अनुरीता सक्सेना और विकास वाल्मीकि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


​नगर की इस नई उपलब्धि के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सभासद भी मौजूद रहे, जिनमें सभासद सुनीता सिंह, साकेत सक्सेना, राशिद हुसैन, निज़ाकत अली कादरी, अवतार सिंह मोनू, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह टीटू, रईस अहमद, अनस अंसारी, विकास बाबू, शरीफ अंसारी, इकबाल हजरत, विपिन त्यागी, नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, प्रतीक अग्रवाल, स्वतंत्र देवल और इंजीनियर पंकज राजपूत शामिल थे। उपस्थित नागरिकों ने इस प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे पीलीभीत के लिए एक बड़ी सौगात बताया। अब यह स्थल न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुकून और मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि शहर की नई पहचान के रूप में भी उभरेगा।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *