पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील अमरिया के ग्राम धुंधरा धुंधरी में संगठनात्मक बैठक आयोजित कर संगठन का विस्तार किया। बैठक में सर्वसम्मति से मोहम्मद फैज़ को तहसील अध्यक्ष अमरिया और दिनेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष अमरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता ग्रहण की। किसानों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। बैठक में किसानों की वर्तमान समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और किसान एकता को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, जिला सचिव मुन्ना गौतम, जिला उपाध्यक्ष दसरथ और दिलशाद रजा, बीजेपाल मास्टर, हसनैन, फौजी भाई समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi