नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है।
कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आने के बाद यह फैसला लिया गया है। नई दरें नायरा एनर्जी के देशभर में संचालित लगभग 7,000 पेट्रोल पंपों पर लागू होंगी।
वहीं, सरकारी तेल विपणन कंपनियों की ओर से फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।