​अमरिया PILIBHIT। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी बहन की 16 वर्षीय पुत्री का बचपन से पालन-पोषण कर रहा था और किशोरी उसी के घर पर रहती थी। आरोप है कि 11 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे, जब किशोरी घर में अकेली थी, तभी बरेली जिले के थाना भुता क्षेत्र के फरीदपुर निवासी मुनीश वहां आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने अमरिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मुनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi