बीसलपुर (पीलीभीत)
। बीसलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खरदहाई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। बृंदावन से पधारे आचार्य बलराम कृष्ण महाराज ने ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्चे मन से किया गया नामजप जीवन के कष्टों को दूर कर मोक्ष का सरल मार्ग दिखाता है।
आचार्य महाराज ने ध्रुव जी के तप, निष्ठा और भगवान विष्णु में अटूट विश्वास का वर्णन करते हुए बताया कि दृढ़ संकल्प और सच्ची भक्ति से बाल अवस्था में भी ईश्वर की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भक्ति का सबसे सरल साधन नामस्मरण है, जिससे व्यक्ति सत्मार्ग पर अग्रसर होता है।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन और संकीर्तन से पंडाल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार यह श्रीमद्भागवत कथा सात दिनों तक चलेगी और प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *