देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठी है। शहर के व्यस्ततम इलाके तिब्बती मार्केट के पास बुधवार सुबह गैस एजेंसी मालिक 42 वर्षीय अर्जुन शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अर्जुन शर्मा एक रिटायर्ड कर्नल के बेटे थे।
जानकारी के अनुसार, अर्जुन शर्मा सुबह टेनिस खेलकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना मिलते ही गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप और एसएसपी देहरादून भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आईजी राजीव स्वरूप ने बतायाः
“अर्जुन शर्मा को गोली लगी थी और अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। एसपी और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।“
इस हत्याकांड ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देहरादून में पिछले 15 दिनों के भीतर यह चौथी हत्या है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।
पुलिस ने शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इधर, गढ़वाल रेंज के IG राजीव स्वरूप ने 42 साल के अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या पर कहा, “…अर्जुन शर्मा को गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। SSp ने FSL की एक टीम के साथ मौके का दौरा किया। सभी सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं। हमें कुछ सुराग मिले हैं, और इनके आधार पर मामले में आगे के खुलासे किए जाएंगे…“