सितारगंज। दुकान पर सामान लेने गई किशोरी लापता हो गई। मामले में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
गांव कुंवरपुर, सिसैया निवासी व्यक्ति ने बताया कि 6 मार्च को उसकी 17 वर्षीय बहन दोपहर करीब दो बजे सामान लेने के लिए गांव के एक किराना स्टोर पर गई थी। इसके बाद वहां घर नहीं आई। आस-पड़ोस, नाते-रिश्तेदारों में काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद