प्रतापगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से 36 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिलाओं ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों को बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार महिलाएं गोरखपुर और देवरिया की रहने वाली हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *