जालौन UP। नदीगांव थाना पुलिस ने सहायक अध्यापक की सनसनीखेज हत्या के मामले का 72 घंटों में पर्दापाश करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक महिला भी शामिल है। हत्या रूपयों के लेन-देन से उपजे विवाद के कारण की गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सहायक अध्यापक को बकाया रुपये वापस करने के बहाने बुलाया था। इसके बाद वे उन्हें मध्य प्रदेश (डच्) ले गए, जहाँ सुनियोजित तरीके से उनकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। नदीगांव थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य जुटाने के साथ ही सभी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।