पीलीभीत। अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजारा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा राघवपुरी के पास कच्चे रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध जोड़े को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चला रहा पुरुष वाहन मोड़कर अपनी पत्नी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। महिला आरक्षी द्वारा ली गई तलाशी में महिला के कब्जे से 08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने अपना नाम रीतू कौर पत्नी बलजीत सिंह निवासी ग्राम टिल्ला नं0 04 बताया। अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ मिलकर नेपाल से आने वाले व्यक्तियों को स्मैक बेचने का धंधा करती है। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर महिला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिवंश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)