श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जुलाई से केंद्र शासित प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।

विभाग ने विशेष रूप से 20 से 22 जुलाई के बीच चेनाब घाटी, पीर पंजाल पर्वतमाला और कश्मीर संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। इन इलाकों में फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों से मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। यात्रियों और पर्यटकों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi