गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इश्तियाक के रूप में हुई है। उसे बेलीपार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास के साथ ही अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।